
मेरठ में 2 माह पहले घर में घुसकर लड़की की इज्जत लूटने की कोशिश करने वाले युवक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लिसाड़ीगेट इलाके की लड़की से गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर लड़की के कपड़े फाड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है की जांच में साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।Read Also:-मेरठ: युवक पर तलवार से हमला, मेरे भाई की पत्नी ने करवाया हमला घायल ने बताया, हाथ जोड़े फिर भी बेरहमी से की मारपीट
यह है पूरा मामला
लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी एक लड़की 22 नवंबर को घर में अकेली थी। आरोप है की मारूफ ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर लड़की से अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर जबरन कपड़े उतारकर गैंगरेप का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मारूफ काे गिरफ्तार कर लिया।
16 साल नहीं 19 साल की है लड़की
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है की जब दो माह पहले लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस समय लड़की को नाबालिग बताते हुए 16 साल उम्र बताई। लेकिन पुलिस ने जांच और आधार कार्ड के आधार पर जानकारी की तो पता चला चला की लड़की की उम्र 19 साल है। इस मामले में पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। बयान के आधार पर पुलिस ने पूरी कार्रवाई की गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।