
मेरठ में शनिवार सुबह एक यात्री ट्रेन के इंजन और दो डिब्बों में आग लग गई। यह हादसा मेरठ शहर से 18 किलोमीटर दूर हुआ। यह दूर दौराला स्टेशन पर हुआ। सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन को मेरठ के दौराला स्टेशन पर रोका गया। अचानक ट्रेन के डिब्बे में धुआं उठने लगा। आनन-फानन में रेलवे स्टाफ ने इंजन और आग की चपेट में आए दो डिब्बों को अलग किया। इसके बाद यात्रियों ने धक्का देकर ट्रेन की अन्य बोगियों को आग से बचा लिया।Read Also:-मेरठ : पकड़ा तेंदुआ छोड़ा गया शिवालिक के जंगल मे, पल्लवपुरम में आने के कारण वन विभाग ने तेंदुए को दिया पल्लव नाम
यात्रियों के इस प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है। रेलवे कर्मचारियों का कहना था कि अगर उन्होंने समय रहते ट्रेन के दूसरे डिब्बों को अलग नहीं किया होता तो कई डिब्बे जल जाते।

यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
सुबह कोहरा छाया रहा। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी। यात्री भी उसमें सवार होने लगे। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। यात्री महेश कुमार ने बताया कि उसे मेरठ जाना था, सहारनपुर से सवार हुआ था। मैंने देखा तो ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई।

इंजन में लगी आग
ट्रेन में आग इंजन से लगी। इंजन के पिछले यात्री डिब्बे में भी आग लग गई। यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाकर भागते रहे। इस दौरान यात्रियों ने वीडियो भी बनाए। आग में एक कोच जलकर खाक हो गया। रेलवे अधिकारियों ने इसे ट्रेन से अलग किया।

अधिकारी ने कहा
इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर है. उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।