
मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में 23 साल की लड़की से शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म किया। दो दिन पूर्व आरोपी युवक प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने घटना की शिकायत लिसाड़ी गेट थाने में की है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग धर्म के हैं। लड़की का कहना है कि मुझे बाद में पता चला कि युवक हिंदू धर्म का है। लेकिन मैं भी यह सब स्वीकार करती हूं।Read Also:-मेरठ: महिला का शव बेडरूम में पड़ा मिला, पति काम पर और बच्चे ट़्यूशन पढ़ने गए थे; पुलिस को है महिला के पति पर शक
यह है पूरा मामला
मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की 23 साल की लड़की प्राइवेट जॉब करती है। लड़की की पहचान एक साल पहले मेरठ के राजबन बाजार निवासी एक युवक के साथ हुई थी। जहां दोनों की दोस्ती हो गई। लड़की ने बताया कि युवक ने पहले खुद को मुस्लिम धर्म से बताया था। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि बाद में पता चला कि युवक मुसलमान नहीं हिंदू था। लड़की का कहना है कि मुझे उस पर भी कोई आपत्ति नहीं थी।
किराए के माकन में साथ रहते थे
लड़की ने बताया कि दोनों हापुड़ रोड पर किराए के कमरे में एक साथ रहते थे। दो दिन पहले युवक मुझे छोड़कर भाग गया। युवक ने मोबाइल पर धमकी दी कि शिकायत की तो नतीजा ठीक नहीं होगा। युवक व उसके परिवार ने जान से मारने की धमकी दी है। लड़की गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
यह कहा सीओ
सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।