
मेरठ में बुधवार को तीरंदाजी खिलाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार को जिले के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सब-जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का ट्रायल चल रहा था। इस दौरान एक तीर एक तीरंदाज के सिर में घुस गया और सिर के आर पार निकल गया। तुरंत खिलाड़ी को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डेढ़ घंटे की सर्जरी के बाद तीर को निकल दिया गया।Read Also:-मेरठ: फाइनेंसर की चाकू मारकर हत्या, एक लाख रुपये के लिए पुलिसकर्मी के बेटे ने हत्या कर शव को पेट्रोल से जलाया

अचानक हुआ दुर्घटना का शिकार
स्टेडियम में ट्रायल देने उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। इसमें गाजीपुर निवासी 13 वर्षीय अरुण पाल भी पहुंच था। स्टेडियम में स्विमिंग पूल के पास तीरंदाजी का ट्रायल एरिया है। अरुण पाल यहां अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहा था। अचानक एक खिलाड़ी का तीर अरुण के सिर पर लग गया। तीर की गति इतनी तेज थी कि वह अरुण पाल के सिर को आर पार कर गया। घटना को देख खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। अरुण पाल को तत्काल स्टेडियम के पास सुशीला जसवंत राय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर सिर में लगे तीर को बाहर निकाला। खिलाड़ी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इसी घटना से काफी देर तक स्टेडियम में अफरातफरी मच गई। अरुण का इलाज करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉ नितिन गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी अब ठीक है। तीरंदाजी संघ सचिव अजय गुप्ता का कहना है कि घटना अभ्यास के दौरान हुई। गाजीपुर के खिलाडी के सिर से तीर बाहर निकल दिया गया है। खिलाड़ी खतरे से बाहर है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।
