मेरठ में गुरुवार की रात तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसा पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पलहेड़ा के पास हुआ। गाजियाबाद निवासी रात में कैंटर से उत्तराखंड जा रहे थे। मेरठ पहुंचते ही कैंटर का टायर फट गया। रात में सभी कैंटर के टायर बदल रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कैंटर से सभी लोग मूर्ति विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।Read Also:-मेरठ : चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर हादसे में 1 की मौत, स्वारघाट के सामने अनियंत्रित पिकअप पलटी; 2 घायल, सभी मेरठ के निवासी
दुर्गा माता की मूर्ति के विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा था
पुलिस के अनुसार अमित कुमार (38) पुत्र जगदीश निवासी हर्ष विहार गुरुवार की रात दिल्ली कैंटर से गाजियाबाद से निकला था। कैंटर में दुर्गा माता की मूर्ति के विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उसमें कमल व सोनू पुत्र बालकिशन, मनोज व एक अन्य चालक सवार था।
रात में टायर बदलते समय दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। जिसमें सोनू (30 वर्ष), जयप्रकाश (28 वर्ष), मनोज (31 वर्ष) की मृत्यु हो गई। कैंटर का चालक अमित घायल हो गया।
ट्रक की रफ़्तार 100 से ज्यादा थी ये बताया जा रहा है
रात में हादसे की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक ट्रक को कुछ दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया गया है कि ट्रक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।