Home Breaking News मेरठ : सरधना रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को...

मेरठ : सरधना रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, गर्भवती महिला की हुई मौत

मेरठ : सरधना रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, गर्भवती महिला की हुई मौत
मेरठ : सरधना रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, गर्भवती महिला की हुई मौत
सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत

सरधना रोड पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस महिला के शव को मोर्चरी में ले गई।Read Also:-मेरठ : फ्री में करें IAS/PCS की कोचिंग, अभ्युदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं; अधिकारी लेते हैं क्लास

ग्रीन सिटी के सामने सरधना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दंपती बीच सड़क पर गिर पड़े। ट्रक ने महिला का सिर कुचल दिया। इसी दौरान ट्रक ने पति का हाथ कुचल दिया। गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई।

सरधना रोड पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक 100 की रफ्तार से चल रहा था बताया गया
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। हाईवे पर ट्रक की रफ्तार 100 से ज्यादा रही होगी। महिला सड़क पर पहिए के पास खून से लथपथ पड़ी थी। पास में ही महिला का पति भी खून से लथपथ हालत में था। महिला के पति नितिन का एक हाथ कुचल गया। आसपास के लोग खड़े देख रहे थे।

घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंकरखेड़ा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। महिला का मेरठ के कंकरखेड़ा में एक डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था।

परिवार वालों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
महिला की मौत के बाद परिवार का हाल बेहाल है। महिला के भाई आदेश ने बताया कि सुबह बहन कह रही थी कि वह आराम से चलेगें। जल्द ही डॉक्टर के पास नंबर आ जायेगा। लेकिन यह पता नहीं था कि बहन की मौत की खबर मिलेगी। महिला करीब एक महीने से मायके में रह रही थी।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

मेरठ : सरधना रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, गर्भवती महिला की हुई मौत
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

मेरठ : सरधना रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, गर्भवती महिला की हुई मौत