Monday, March 20, 2023
No menu items!

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

Must Read

दैनिक प्राधिकरण: 🔐पिक्सेल का ‘एक्रोपाइप्स’ सुरक्षा दोष

ध्रुव भूटानी/एंड्रॉयड अथॉरिटी😎 सुप्रभात! यह एक नए सप्ताह की शुरुआत है, और एक नया नया डेली अथॉरिटी, जो...
Avatar
Deepak Singhhttps://www.apnameerut.com
Deepak Singh is a resident of Meerut and working as a content writer for various agencies. He is proficient in Sports news, Bollywood news, and local city news.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री ने खुद ये जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मेंदाता अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि कई दिग्गज नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अभी हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह संक्रमित हुए हैं और वो भी अपना इलाज गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में करवा रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। संबित पात्रा ने कोरोना वायरस को मात देने के बाद अपना प्लाज्मा भी दान किया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही सार्वजनिक की थी।

- Advertisement -केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती
Latest News
- Advertisement -केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

More Articles Like This

- Advertisement -केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती