भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के द्वारा मेधावी छात्र सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मेरठ में प्रतिभाशाली छात्रा तान्या सिंहल को गुरुवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया।
तान्या हाल ही में सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित होकर आइएएस बनीं हैं। उनको उनके घर शास्त्री नगर पर सम्मानित किया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल पहुंचे ने तान्या सिंगल को भारत के संविधान के प्रथम संस्करण की प्रति भेंट कर सम्मानित किया।