Home Breaking News प्रियंका गांधी की रात में गिरफ्तारी पर एनएचआरसी(NHRC)ने की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश...

प्रियंका गांधी की रात में गिरफ्तारी पर एनएचआरसी(NHRC)ने की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों पर केस दर्ज

प्रियंका गांधी की रात में गिरफ्तारी पर एनएचआरसी(NHRC)ने की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों पर केस दर्ज

प्रियंका गांधी को रात में गिरफ्तार करना पड़ा महंगा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी पुलिस पर केस दर्ज किया. बूंदी निवासी चर्मेश शर्मा की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई की.

यूपी के लखीमपुर खीरी में हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रोकना पुलिस के लिए महंगा साबित हुआ है. प्रियंका गांधी को रात में बिना वारंट के गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज किया है. राजस्थान के बूंदी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता चर्मेश शर्मा ने 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी थी. इस पर आयोग ने 31 अक्टूबर की शाम को मामला दर्ज किया.Read Also:-वरुण गांधी का सरकार पर हमला, कहा- बोलने से ज्यादा जरूरी किसानों की सुनना है

Shudh bharat

चर्मेश शर्मा ने भेजी यह शिकायत
बूंदी निवासी चर्मेश शर्मा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट और भारत के संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों का उल्लंघन किया है. सीआरपीसी की धारा 46 के अनुसार, शाम के समय से लेकर सूर्योदय तक किसी भी महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया जा सकता है। यदि गिरफ्तारी विशेष परिस्थितियों में करनी है तो न्यायालय के मजिस्ट्रेट द्वारा जारी वारंट होना अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रियंका गांधी को रात में बिना वारंट के गिरफ्तार कर लिया गया।

मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 82184346947397978781

3 अक्टूबर रविवार को प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने जा रही थीं.
दरअसल प्रियंका गांधी 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रही थीं. यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को धारा 144 लागू होने के चलते रोका। 30 घंटे तक पुलिस हिरासत में रखने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

प्रियंका गांधी की रात में गिरफ्तारी पर एनएचआरसी(NHRC)ने की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों पर केस दर्ज
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

प्रियंका गांधी की रात में गिरफ्तारी पर एनएचआरसी(NHRC)ने की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों पर केस दर्ज