
फिलहाल उत्तर भारत में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों तक शीत लहर बनी रहेगी।Read Also:-पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर, 30 जनवरी तक शीतलहर से कोई भी राहत के आसार नहीं, मेरठ में अधिकतम तापमान 11.8, गाजियाबाद में 12.5 डिग्री पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे में कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ठंड के दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहता है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने 27 से 28 जनवरी के बीच पंजाब के उत्तरी हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। अगले 5 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण 2 राष्ट्रीय राजमार्ग और 147 सड़कें बंद कर दी गई हैं।
दिल्ली में फिलहाल ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी मैदानी इलाकों में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग ठंड से जूझ रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहा।
बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 31 जनवरी तक ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि यह जनवरी 2015 में हुआ था, जब दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री से नीचे रहा था।
बिहार में लौटेगी शीत लहर
मौसम विज्ञान के अनुसार अगले 3 दिनों में बिहार में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 28 जनवरी से एक बार फिर सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी। जिससे बिहार के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।