मेरठ 04 मार्च (प्र)। मेरठ में आज सुबह एक बुजुर्ग की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. वृद्ध घर में चारपाई पर सो रहा था। वृद्ध की बेटी जब दूध लेकर घर लौटी तो उसने देखा कि पिता खटिया पर खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं बुजुर्ग के भतीजे पर हत्या का शक जताया जा रहा है।
बरहसिंह (70) अपने बच्चों के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी गांव में रहते हैं। उसकी पुत्री पुष्पा बारहसिंह के साथ रहती है। पुष्पा आज सुबह करीब चार बजे दूध लेने गई थी। इस दौरान घर खाली था। इसी दौरान हमलावर घर में घुस गया। सोते समय वृद्ध को गोली मारी गई। जब तक बेटी वापस लौटी, तब तक हमलावर भाग चुका था। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया उससे हमलावर को परिवार और उनकी दिनचर्या के बारे में पता था। इसलिए पुलिस पहले परिवार के करीबियों से पूछताछ कर रही है।
पुष्पा ने बताया कि उसका एक भाई हरेंद्र था। जिनकी कई साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। अब वे केवल 3 बहनें हैं। हरेंद्र से छोटी दो बहनों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी पुष्पा है। जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। पुष्पा यहां कंकरखेड़ा में अपने पिता बहारसिंह के साथ रहती है।
पुलिस को सूचना दी तो सीओ दौराला व कंकरखेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. जहां पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस मृतक बरहम सिंह के भतीजे शोनू पर हत्या का शक जता रही है। शोनू गांव से फरार है। आरोपी की तलाश में दबिश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.
News Source: https://meerutreport.com/old-man-shot-dead-in-the-head/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=old-man-shot-dead-in-the-head