बच्चों का दर्द बच्चे वाले ही समझ सकते हैं, यूक्रेन मसले पर केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कांग्रेस ने भी इस मामले पर सरकार को घेरा

0
445
बच्चों का दर्द बच्चे वाले ही समझ सकते हैं, यूक्रेन मसले पर केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, कांग्रेस ने भी इस मामले पर सरकार को घेरा

वैसे तो विधानसभा चुनाव में यूक्रेन-रूस की एंट्री पहले ही हो चुकी है। यूक्रेन के मुद्दे को बीजेपी की तरफ से लाने के बाद अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को इसी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश ने वहां फंसे बच्चों और हमले में मारे गए छात्र को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।Read Also:-रूस यूक्रेन युद्ध: रूस ने सिर्फ दो सेकंड में मिसाइल से गिराई प्रशासनिक इमारत, देखें वीडियो

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महराजगंज में यूक्रेन का मुद्दा उठाया था। रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने देश को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी से जीत की अपील की थी।

अखिलेश ने वहां फंसे एक छात्र का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि ठंड में भूखे प्यासे, डरे हुए बच्चों का दर्द बच्चे ही समझ सकते हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भाजपा सरकार जिस तरह असंवेदनशील और निष्क्रिय है, वह निंदनीय है।

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने लिखा कि यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र नवीन की मौत की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार की ढिलाई से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खो दिया है। जनता देख रही है, मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने के लिए नहीं! अखिलेश ने नवीन शेखरप्पा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे विचलित करने वाली घटना बताया।

इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा भी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि यूक्रेन में फंसे एक भारतीय छात्र नवीन की मौत की खबर बेहद दुखद है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि हमारे सभी छात्रों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वहीं प्रदेश कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर विधानसभा चुनाव में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते सही कदम उठाया होता तो बच्चे यूक्रेन से निकला जा सकता था। लेकिन सरकार ने इस मामले में उदासीनता दिखाई और इसके परिणामस्वरूप भारत के हजारों लोग यूक्रेन में फंस गए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि फंसे हुए छात्रों और अन्य लोगों को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

पुनिया ने कहा कि कई पश्चिमी देशों ने समय पर एडवाइजरी जारी की और अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकाला लेकिन भारत में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री चुनावी सभाओं में लगे रहे। अकेले उत्तर प्रदेश के डेढ़ हजार से ज्यादा लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। कई बच्चों के वीडियो आ रहे हैं, जिसमें वे बेबस हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन राज्य के मुख्यमंत्री फंसे हुए लोगों के परिवारों से मिलने, उन्हें जानकारी देने, उन्हें सांत्वना देने की बजाय जनसभाएं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने न केवल आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर देश को कमजोर किया है, बल्कि अब वह अपनी नैतिकता भी खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपील है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी व्यस्तता से बहार आकर यूक्रेन में फंसे बच्चों को सकुशल भारत लाना चाहिए।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here