जैन समाज का पर्युषण महापर्व शुरू

0
10

जैन समाज का पर्युषण महापर्व शुरूहापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। प्रातःकाल से ही जैन भक्तो का सैलाब आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचना प्रारम्भ हो गया। मन्दिर जी को फूलों से सजाकर तीर्थकरों की वेदियों के पास सुन्दर रंगीन प्रकाश किया गया है। प्रातःकाल शान्तिधारा अभिषेक पूजन किया गया। सांगानेर से पधारे जैन विद्धान प्रवीण जैन शास्त्री ने वर्धमान विधान पाठ को कराया। विधान पाठ आदि मेडिकल स्टोर तथा विनोद जैन के सौजन्य से हुआ। जैन भक्तो ने पीत वस्त्रो में बैठकर श्रद्धापूर्वक विधान पाठ में पूजा अर्चना की। प्रवीण जैन शास्त्री ने कहा कि इस विधान पाठ में बैठकर श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है, हमारे पापों का क्षय होता है, धर्म के प्रथम लक्षण उत्तम क्षमा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षमा मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है, हमें क्षमा भाव जीवन में अपनाना चाहिए, क्षमा करने वाला महान होता है, किसी की गलती को क्षमा कर देने से अनावश्यक विवाद नहीं बढ़ता है, क्षमा करने वाले के प्रति आदर का भाव बढ़ता है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, सुखमाल जैन, विकास जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, रेणुका जैन,बबीता जैन, विनोद जैन, सचिन जैन, बीनू जैन एडवोकेट, नितिन जैन, वीरेंद्र जैन, पुलकित जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर

Previous articleशिविर में महिलाओं ने किया रक्तदान

.

News Source: https://ehapurnews.com/paryushan-festival-of-jain-community-begins/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here