Home Breaking News पठान ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ कमाए, वर्ल्डवाइड 100 करोड़...

पठान ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ कमाए, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन

पठान ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ कमाए, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन

 

मुंबई। तमाम विवादों के चलते शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की और बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म वारने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।

जानकारी के मुताबिक पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ था। विरोध कर रहे लोगों ने गाने में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।

फिल्म दो दिन में 100 करोड़ कमा सकती है

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि पठान ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन भारत में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा सकता है।

ओपनिंग डे पर 300 स्क्रीन्स बढ़ाई गईं

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, पठान वर्ल्डवाइड 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। हिंदी तमिल और तेलुगु मिलाकर फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। वहीं विदेशों में फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिले हैं। शुरुआत में फिल्म 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के क्रेज को देखते हुए 300 स्क्रीन्स और बढ़ा दिए गए हैं। कोविड के दौरान बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन्स को पठान की रिलीज के साथ ही फिर से खोल दिया गया है। शाहरुख ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिेए इस बात की जानकारी दी।

वर्ल्ड वाइड ओपनिंग का रिकॉर्ड RRR के नाम

किसी भी भारतीय फिल्म के पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो आरआरआरने पूरी दुनियाभर में 225.5 करोड़ रुपए बटोरे थे। इस लिस्ट में बाहुबली-2 213 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है।

चार साल बाद शाहरुख की वापसी

शाहरुख ने पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी की है। आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरोमें नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इन चार सालों में उन्होंने ब्रह्मास्त्र‘, ‘लाल सिंह चड्ढाऔर रॉकेट्रीजैसी फिल्मों में कैमियो किया था।

 

 

 

.

News Source: https://royalbulletin.in/entertainment/Pathan-broke-records-earned-55-crores-on-the-first-day-worl/cid9821570.htm

पठान ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ कमाए, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

पठान ने तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ कमाए, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन