Thursday, March 23, 2023
No menu items!

होली पर कवियों ने पढ़ी कविताएं

Must Read
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

होली पर कवियों ने पढ़ी कविताएंहापुड सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा यहां दोयमी निकट एक फार्म हाउस में होली मिलन समारोह मनाया गया।जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ,महामंत्री राजेश शर्मा ,अरविंद शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके समारोह का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा ने कहा होली हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। होली पर्व हमें द्वेष और वैमनस्यता को दूर कर प्रीत के बंधन में बांधने का संदेश देता है।इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।कवि सम्मेलन का संचालन कवि डा अनिल बाजपेई ने किया।मेरठ से आए कवि सुदेश दिव्य ने मां शारदे की वंदना करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवि डा अनिल बाजपेई ने पढ़ा,”प्रेम प्रीत अरु प्यार की,देखो आप नजीर! रंग यही सिखला रहे,गुलाल और अबीर,!!हास्य कवि लक्ष्मण यति ने पढ़ा,बिल्ली हमें सीखा रही,हिंसा करना पाप है,थोड़ी देर में पता लगा,वह चूहा ही साफ है।पिलखुवा की कवयित्री क्षमा पंडित ने पढ़ा,मीठे मीठे खारे खारे तीज त्यौहार सारेदेश की सेवा में सरहद पे मनाते हैंत्याग देते सुख सारे देश के जवान प्यारेदुश्मनों के खून से होली खेल जाते हैंसमारोह में शुक्रताल से पधारे कृष्ण मोहन ने गीत पढ़कर समां बांध दिया।अध्यक्ष सुधीर शर्मा ,सचिव पंकज शर्मा एवं सतीश शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ब्रह्म समाज के हर योगदान के लिए पूर्ण रूप से तत्पर हैं।समारोह में मुख्य अतिथि ए एस पी मुकेश मिश्रा ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए होली पर्व को प्रेम और प्यार का पर्व बताया।इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा,विकास शर्मा,शिव कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी क्षेत्रवासियों को मिलन टेंट हाउस की ओर से होली की बधाई

Previous articleलायंस ने भी मनाया होली पर्व

.

News Source: https://ehapurnews.com/poets-read-poems-on-holi/

- Advertisement -होली पर कवियों ने पढ़ी कविताएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -होली पर कवियों ने पढ़ी कविताएं
Latest News

विपरीत हालात में और विरोध के सामने बिना डिगे कार्य करने की अपनी खूबी को न गंवाए पत्रकार: प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड

  सहारनपुर। देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने लोकतंत्र और स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्ष में प्रमाणिक और सुस्पष्ट एवं दृढ़ विचार व्यक्त...

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया...
- Advertisement -होली पर कवियों ने पढ़ी कविताएं

More Articles Like This

- Advertisement -होली पर कवियों ने पढ़ी कविताएं