UP Board के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रतियोगिता का आयोजन, लोगो और गीत का प्रदेश स्‍तर पर होगा चुनाव

0
854

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड की स्थापना ले 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर परिषद की ओर से प्रतीकात्मक लोगो और शताब्दी गीत प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। यूपी बोर्ड शताब्दी वर्ष 2021 में प्रवेश कर रहा है। UP Board के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रतियोगिता का आयोजन, लोगो और गीत का प्रदेश स्‍तर पर होगा चुनावइस उपलक्ष्य में प्रतीकात्मक लोगो और शताब्दी गीत का चयन किया जाना है। इनके चयन के लिए जिले के विद्यालयों में प्रतीकात्मक लोगो एवं शताब्दी गीत प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर से चार जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई जा रही है। प्रतियोगिता में हर विद्यालय से प्रतीकात्मक लोगों एवं शताब्दी गीत के लिए अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ प्रथम 3 प्रविष्टियां प्राप्त की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here