रैपिड रेल: एनसीआरटीसी ने नारियल फोड़कर शुरू किया काम, दुहाई से शताब्दीनगर तक चलेगा कार्य

0
273

दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल से 55 मिनट तक सफर पूरा होने का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा।

इसके लिए एनसीआरटीसी तेजी से काम कर रहा है। अब इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में शताब्दीनगर से दुहाई तक कार्य शुरू किया जाएगा।

सोमवार को नारियल फोड़कर इस काम की शुरुआत कर दी गई। इस 32 किमी के चरण में डिवाइडर के पास बेरिकेडिंग कर पिलर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस काम के लिए सभी मशीनों को शताब्दीनगर में बने कास्टिंग यार्ड में लाकर खड़ा कर लिया गया है। बेरिकेडिंग करने के बाद पाइलिंग की जाएगी।

इसके बाद मशीन से पिलर की चौड़ाई की जाएगी। इसके बाद पिलर बनने का काम शुरू होगा। दुहाई से शताब्दीनगर तक सिविल कार्य एलएंडटी को दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here