Home Breaking News कीर्तिमान बनाने को हस्तिनापुर ने किया ये बड़ा काम

कीर्तिमान बनाने को हस्तिनापुर ने किया ये बड़ा काम

हस्तिनापुर की धरा नए कीर्तिमान की साक्षी बनी। वन विभाग ने गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में जगह बनाने के लिए मंगलवार को पौधारोपण किया। राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र पर किए गए पौधारोपण में 30 प्रजातियों के 12-12 पौधे रोपे गए।

पौधारोपण निर्धारित एक घंटे से पांच मिनट पूर्व ही पूरा कर लिया गया। इसमें पौधे के लिए गड्ढा खोदना, पौधा रोपना, थांवलाबंदी तथा पानी देने का कार्य शामिल है। पौधारोपण की फोटो व वीडियोग्राफी की गई। शाम तक समस्त डाटा संकलित कर गिनीज बुक के अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

विश्व रिकार्ड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के चयनित आठ जनपदों में मेरठ भी शामिल है। जनपद में पौराणिक धरती हस्तिनापुर को चुना गया था। पौधारोपण मुख्य वन संरक्षक एनके जानू, डीएफओ अदिति शर्मा के निर्देशन में ठीक दस बजे प्रारंभ हुआ।

गिनीज बुक के अधिकारियों द्वारा नामित विशेषज्ञ डा. रूप नारायण, डा. एसके मलिक व डा. वीके मलिक की निगरानी में 15 टीमों के 30 सदस्यों ने कार्य किया। सभी पौधों का विशेषज्ञों ने चयन किया। एक टीम में दो लोग शामिल रहे। इनमें एक को पौधारोपण व दूसरे को चार स्टेज पर फोटोग्राफी करनी थी।

Exit mobile version