गणतंत्र दिवस परेड: ध्वजारोहण व 21 तोपों की सलामी के बाद एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टरों ने की पुष्पवर्षा, राष्ट्रपति ले रहे जांबाज सपूतो से सलामी, राजपथ पर झांकियां

0
266
गणतंत्र दिवस परेड: ध्वजारोहण व 21 तोपों की सलामी के बाद एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टरों ने की पुष्पवर्षा, राष्ट्रपति ले रहे जांबाज सपूतो से सलामी, राजपथ पर झांकियां

आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.05 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और थल सेना की तीनों शाखाओं यानी थल सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे।

15 मिनट बाद यानी रात 10.15 बजे पीएम राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला राष्ट्रपति के अंगरक्षकों को घोड़ों पर सवार लेकर राजपथ पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। रात 10 बजकर 26 मिनट पर झंडारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी दी गई।

10.28 मिनट पर राष्ट्रपति सलामी मंच पर जम्मू कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी रीता रानी ने शांति काल में वीरता का सर्वोच्च पदक प्राप्त किया। राजपथ पर 90 मिनट की परेड होगी, जो करीब 11.45 मिनट पर खत्म होगी। इसके बाद थल सेना, वायुसेना और नौसेना का फ्लाई पास्ट शुरू होगा।

UPDATE:-

  • राष्ट्रगान के बाद, 4 Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों ने परेड के दौरान वाइन ग्लास फॉर्मेशन में फूलों की वर्षा की।
  • राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति के सामने राजपथ पहुंची उनकी पत्नी सविता कोविंद.
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इस दिन उन महान वीरों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने इस देश को एक गणतंत्र बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

राजपथ पर परेड शुरू, 21 तोपों की सलामी
राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू हो गया है। परेड की शुरुआत 21 तोपों की सलामी के साथ हुई। 4 Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों ने शुरू में राजपथ पर अपना प्रदर्शन किया।

अशोक चक्र से सम्मानित एएसआई बाबू राम
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई बाबू राम को राजपथ पर हो रहे कार्यक्रम के दौरान मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में बाबू राम शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी रीना रानी और बेटे माणिक ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया।

राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंच गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजपथ पहुंच चुके हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस बार कोरोना संक्रमित होने के कारण राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, दी शहीदों को श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

ITBP ने भारत माता की जय के नारों के साथ 14,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच फहराया तिरंगा
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान और भारी बर्फबारी के बीच उत्तराखंड में तिरंगा फहराया। भारत माता की जय के नारे।

गणतंत्र दिवस पर हिमवीर ने माइनस 20 डिग्री तापमान में किया कारनामा
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों ने उत्तराखंड के औली में 73वां गणतंत्र दिवस माइनस 20 डिग्री तापमान में मनाया।

माँ तुझे सलाम… ITBP के जवानों ने माइनस 40 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस बीच दिल्ली में परेड से पहले 15,000 फीट की ऊंचाई और माइनस 40 डिग्री के तापमान के बीच लद्दाख में तिरंगा फहराते आईटीबीपी के जवानों की तस्वीरें सामने आई हैं।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here