Wednesday, May 31, 2023
No menu items!

देशभर में हर्षोल्लास ने मनाया गया गणतंत्र दिवस, कर्तव्यपथ पर मुर्मू ने ली परेड की सलामी

Must Read

पीछे था आरटीओ, टोल प्लाजा में बेरिकेड्स तोड़ तेजी से निकला ओवरलोड डंपर, सीसीटीवी आया सामने

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग एक ओवरलोडिंग डंपर को रोक...

कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार ने कहा, मुझे अपनी हार का दुख नहीं है, इस बार लोकसभा चुनाव में भी स्थिति बदलेगी.

हुबली (कर्नाटक)कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, जिन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा से कांग्रेस में...

Big leak ahead of WWDC 2023! This is what an Apple Mixed Reality headset could look like

In just 5 more days, the Apple Worldwide Developers Conference (WWDC) 2023 will go live. And this year's...
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

नयी दिल्ली- राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी हिस्सों में गुरुवार को 74वां दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर आयोजित किया और इस दौरान दुनिया ने भारत की अपार सैन्य ताकत और शौर्य को देखा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी गयी। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 पाउंडर पुरानी तोपों की बजाय नए 105 एमएम इंडियन फिल्ड गन से राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गयी। यह फैसला सरकार की मेक इन इंडिया पहल को और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लिया है। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देने के साथ हुई। परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सम्भाल रहे थे। वहीं दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड के सेकेंड-इन-कमांड थे।

इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर आयोजित समारोह में पहली बार कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्तेह एल खारासावी के नेतृत्व में मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ। इस दल में 144 सैनिक शामिल थे, जो मिस्र के सशस्त्र बलों की मुख्य शाखाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान में निहित मूल्यों का उत्सव है। श्री धनखड़ ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान और उसमें निहित सभ्यतागत मूल्यों में विश्वास का उत्सव है। यह स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने का अवसर भी है जिनके बलिदान ने भारतीय गणतंत्र की नींव रखी है। उन्होंने कहा, “इस अवसर पर, हम अपनी उपलब्धियों को याद करते हुए, नए जोश के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रयास के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की कामना है। श्री मोदी ने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।”

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन किया हैं। श्री शाह ने ट्वीट कर कहा, “समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।”

देश के अन्य प्रांतों की राजधानियों में भी इस अवसर पर वहां राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने ध्वजारोहण कर लोगों को शुभकामनाऐं दी है और वतन के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले सैनिकों को पुष्पाजंलि अर्पित कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, “सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है। आइए, आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों।जय हिंद”

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर पपीता सोमरा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। इस मौके श्री गहलोत ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को प्रदेशवासियों बधाई देते हुए कहा हमारा महाराष्ट्र दुनिया भर में देश की प्रगति का पताका फहराने में सबसे आगे है। श्री शिंदे ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और महान स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज भारत विश्व में एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र है। विविधताओं से भरा महाद्वीप भारत दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र को मजबूत करने की हम सबकी जिम्मेदारी हैं। श्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत क़ुर्बानियाँ दी हैं। अब अपने गणतंत्र को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं तथा बधाई। आज गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी दोनों एक ही दिन आए हैं। हम सब उल्लास और आनंद से भरे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्धशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली तथा संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुभकामनाएं देते हुए देश वासियों से भारत की प्रगति के लिए संकल्प करने का आह्वान किया।श्री बोम्बई ने आज राष्ट्रीय सैन्य युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के प्रति खुद को समर्पित करने, संविधान के अनुसार कार्य करने और भारत की प्रगति के लिए संकल्प लेने का दिन है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र पर अंतिम हमला शुरू कर दिया है। श्री सिन्हा ने यहां मौलाना आज़ाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और शांति को अस्थिर करने के सभी प्रयासों का करारा जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थायी शांति के लिए सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद, उसके पारिस्थितिकी तंत्र तथा उसके समर्थकों पर अंतिम हमले में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सक्रिय सुरक्षा एजेंसियों ने प्रशासन और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर लोगों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति सामान्य हो रही है और दुश्मन के नापाक मंसूबों को नाकाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले नागरिकों की हत्याओं में 55 प्रतिशत की कमी देखी गई और सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

इस तरह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गणतंत्र दिवस पर अपने संदेश में लोगों को बांटने वाली सामाजिक बुराइयों को मिटाने का आह्वान किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “ जैसा कि हम भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, आइए उन आदर्शों की रक्षा करें जिन्होंने सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हमारे देश के लिए सम्मान अर्जित किया है।”

उन्होंने कहा,“ विविधता और समावेशिता भारत की सबसे बड़ी ताकत है। आइए उन्हें संजोने और उन सामाजिक बुराइयों को मिटाने का संकल्प लें जो हमें विभाजित करने के लिए प्रवृत्त होती हैं।

असम से प्राप्त समाचार के अनुसार मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने खानापारा के वेटरनरी कॉलेज मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री सरमा ने अपने भाषण में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं, जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।” उन्होंने भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान का निर्माण करने में शामिल सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, श्री सरमा ने गुवाहाटी के श्रद्धाजंलि कानन में वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी लोगों को हार्दिक बधाई देते हुये ट्विटर पर कहा, “आइये, आज हम सभी संविधान में निहित न्याय के सभी लोकतांत्रिक आदर्शों, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की रक्षा करने का संकल्प लें। ”उन्होंने कहा, “ हम मिलजुलकर राष्ट्र निर्माताओं के सपनों का राष्ट्र बनाने का प्रयास करेंगे।”

देश के अन्य भागों में 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों का नमन करने और कई कार्यक्रम किये जाने के समाचार है।

.

News Source: https://royalbulletin.in/republic-day-was-celebrated-with-enthusiasm-across-the-country-murmu-saluted-the-parade-on-duty/1320

- Advertisement -देशभर में हर्षोल्लास ने मनाया गया गणतंत्र दिवस, कर्तव्यपथ पर मुर्मू ने ली परेड की सलामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -देशभर में हर्षोल्लास ने मनाया गया गणतंत्र दिवस, कर्तव्यपथ पर मुर्मू ने ली परेड की सलामी
Latest News

पीछे था आरटीओ, टोल प्लाजा में बेरिकेड्स तोड़ तेजी से निकला ओवरलोड डंपर, सीसीटीवी आया सामने

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग एक ओवरलोडिंग डंपर को रोक...

कर्नाटक के पूर्व सीएम शेट्टार ने कहा, मुझे अपनी हार का दुख नहीं है, इस बार लोकसभा चुनाव में भी स्थिति बदलेगी.

हुबली (कर्नाटक)कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, जिन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा से कांग्रेस में पाला बदल लिया और पार्टी...

Big leak ahead of WWDC 2023! This is what an Apple Mixed Reality headset could look like

In just 5 more days, the Apple Worldwide Developers Conference (WWDC) 2023 will go live. And this year's event is special. Not...

Latest Breaking News