समाजवादी व्यापार सभा ने 21 पदाधिकारियों के नाम किए घोषित

0
81

लखनऊ- समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश के कई जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। इससे पहले भी व्यापार सभा दो सूची जारी कर चुका है। इस तीसरी सूची में कुल 21 पदाधिकारियों के नाम घोषित किये गये हैं।

– Advertisement –

समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से रविवार शाम को ट्वीट की गयी सूची के अनुसार फिरोजाबाद जिला के समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष सोनू बघेल होंगे। वहीं महानगर अध्यक्ष तन्मय गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

मथुरा के जिलाध्यक्ष गुलशन गुप्ता, मैनपुरी के अवनीश शाक्य, अलीगढ़ के नोमेंद्र गुप्ता, एटा के उमेश चंद्र गुप्ता, कासगंज के रिंकू महाजन, हाथरस के हरिओम गुप्ता, कन्नौज के प्रियतेश सिंह तोमर बनाये गये हैं। वैसे ही झांसी महानगर के अध्यक्ष विकास चौरसिया होंगे।

फतेहपुर के गौरव गुप्ता, गोरखपुर महानगर के राहुल अग्रहरि, संतकबीरनगर के विजय जायसवाल, उन्नाव के रजनीकांत श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी के अंचल गुप्ता, पीलीभीत के दीपक वर्मा, शाहजहांपुर के ओम गुप्ता, बागपत के विभोर गुप्ता, हापुड़ के गौरव गोयल, सहारनपुर के अमर सिंह, सहारनपुर महानगर के अजय अग्रवाल अध्यक्ष होंगे।

.

News Source: https://royalbulletin.in/samajwadi-vyapar-sabha-announced-the-names-of-21-office-bearers/79411

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here