
दिल्ली में इंडिया गेट के पास शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने उसे बचा लिया। इस दौरान अधेड़ को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के बाद घायल की पहचान 51 वर्षीय संतोष गांधी के रूप में हुई है।Read Also:-VIDEO: मेरी पत्नी सुंदर और मैं करता हूँ कांड, ‘सुंदर कांड’ पर ये क्या बोला सपा विधायक ने
संतोष ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है और वहां के एक स्थानीय अखबार में काम करता है। वह मजदूरों और किसानों के लिए वकील उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस उसके द्वारा आत्महत्या के प्रयास के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी संतोष से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे लेकिन वह नहीं माना। संतोष को पेड़ से उतार कर एंबुलेंस से आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।