Home Breaking News चंबल घाटी के बीहड़ों के सबसे खूंखार डकैत मलखान सिंह की पत्नी...

चंबल घाटी के बीहड़ों के सबसे खूंखार डकैत मलखान सिंह की पत्नी निर्विरोध बनी सरपंच, बोलीं- बोली अब बनेगा आदर्श गांव

चंबल के बीहड़ों के सबसे खूंखार डकैत मलखान सिंह की पत्नी को ग्रामीणों ने निर्विरोध सरपंच चुना है। गुना जिले के आरोन क्षेत्र की सिंगाई पंचायत में पूर्व बागी मलखान सिंह की पत्नी ललिता राजपूत ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूर्व डकैत मलखान सिंह की पत्नी को निर्विरोध सरपंच चुना। ललिता राजपूत ने कहा कि पिछले 20 साल से गांव में विकास नहीं हुआ, सड़क से लेकर पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। अब गांव वालों ने सरपंच को निर्विरोध चुन लिया है, इसलिए मेरी जिम्मेदारी है कि मैं गांव को एक बेहतर आदर्श गांव के रूप में विकसित करुंगी।Read Also:-काम की खबर : अगर ट्रैफिक कांस्टेबल आपकी गाड़ी की चाबी निकाल लेता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं; अपने काम के नियमों को जानें

बता दें कि गुना जिले के आरोन क्षेत्र की सिंगायई ग्राम पंचायत एक ऐसी पंचायत है जिसमें अब तक सरपंच और सभी पंच महिलाएं होती थीं। इसी के चलते पूर्व डकैत मलखान सिंह की पत्नी ललिता राजपूत ने गांव में सरपंच पद की इच्छा जताई थी और उसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर ललिता राजपूत को निर्विरोध सरपंच चुना। ललिता राजपूत के पति और पूर्व खूंखार डकैत मलखान सिंह ने कहा कि गांव में शुरू से ही बिजली, सड़क और पानी की समस्या है। लेकिन अब ग्रामीणों के भरोसे गांव में विकास होगा। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा और साथ ही गांव में किसी भी तरह का झगड़ा और आपसी दुश्मनी नहीं होने दी जाएगी।

80 के दशक में पूर्व डकैत मलखान सिंह की तुती बोलती थी
गौरतलब है कि पूर्व डकैत मलखान सिंह चंबल के सबसे खूंखार डकैतों में से एक रहा है। चंबल के बीहड़ों में 80 के दशक में डकैत मलखान सिंह का ढंका बजता था। 80 के दशक में करीब एक लाख की इनामी राशि मलखान सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण, डकैती के सौ से ज्यादा मामले थे। उसके बाद 1982 में डकैतों के सरदार मलखान सिंह और उसके गिरोह ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद मलखान सिंह 6 साल तक जेल में रहा और 1989 में सभी मामलों में बरी होने के बाद रिहा हुआ। जेल से छूटने के बाद मलखान सिंह राजनीति में सक्रिय हो गए और सरकार और नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करते रहे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera
Exit mobile version