हाॅटस्पाट में दरोगा की मनमानी, रोजाना गली के गेट पर लगा देता है ताला

0
243

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र की सुभाष नगर गली आठ के लोग एक दरोगा की मनमानी से परेशान हैं। इस गली की एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी। लेकिन घर को सील करने के बजाय यह दरोगा रोजाना गली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता है।

यह सिलसिला 10 दिनों से चल रहा है। खास बात यह है कि संक्रमित महिला कोरोना को मात दे चुकी है। लेकिन उसके बावजूद गली नहीं खोली जा रही है। मंगलवार को लोगों ने दरोगा के खिलाफ हंगामा कर दिया।

पीड़ित लोगों ने बताया कि महिला का मकान गली में सबसे बाद में है। यह महिला 10 जुलाई को संक्रमित मिली थी। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही और अब स्वस्थ होने पर अपने घर में रह रही है। लेकिन उसके बावजूद दरोगा विमल सैनी रोजाना गली के मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता है।

इस गली में 55 लोग रहते हैं। जिनमें अधिवक्ता, बैंक कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग से भी हैं। लोगों के अनुसार दरोगा से विवाद भी हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी वह सुनने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here