ग्रेटर नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय का छात्र गांजा बेचते गिरफ्तार

0
112

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र को पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्र कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से गांजा सप्लाई करता था।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आयुष है। वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके पास से 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ सप्लाई करता था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रही है।

.

News Source: https://royalbulletin.in/sharda-university-student-arrested-for-selling-ganja-in-greater-noida/26090

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here