मेडिकल में 12वीं के छात्र और युवती ने किया सुसाइड

0
420

मेडिकल थानाक्षेत्र में रविवार को एक युवती और एक 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव न्यूटीमा अस्पताल लाए गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के संबंध में संबंधित मेडिकल थाने को सूचना दी गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। आत्महत्या का कारण परिजनों ने स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि परिवार से ही कहासुनी के बाद दोनों ने ये कदम उठाया।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार प्रथम पुत्र शिवकुमार निवासी के-ब्लॉक प्रवेश विहार कॉलोनी का रहने वाला था। प्रथम 12वीं कक्षा का छात्र था और शनिवार को ही उसका रिजल्ट आया था, जिसमें वह पास हो गया था। रविवार शाम को सात बजे के आसपास प्रथम अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम में गया था और वहां उसने खुद को फांसी लगा ली।

परिजनों को जानकारी हुई तो बच्चे को लेकर न्यूटीमा अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर मानसी गर्ग पुत्री संजय गर्ग निवासी जागृति विहार सेक्टर-7 ने भी मकान में खुद को फांसी लगा ली। परिजन उसे न्यूटीमा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने मानसी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेडिकल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस टीम प्रथम और मानसी के घर पर जांच करने के लिए पहुंची थी। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here