Sunday, May 28, 2023
No menu items!

स्वरा भास्कर ने कर ली शादी, फहद अहमद है शौहर का नाम

Must Read

उज्जैन में आंधी से महाकाल लोक की 6 मूर्तियां गिरी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को तेज आंधी और बवंडर से बिजली के खंभे और कई...

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बेटियों का अपमान किया गया: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि संसद जनता की आवाज है, लेकिन जब नए संसद भवन का...

सहारनपुर में कल होने वाली गौरव गुर्जर यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

सहारनपुर। जिले में गुर्जर समुदाय ने 29 मई को सहारनपुर के गांव फंदपुरी से गौरव गुर्जर यात्रा निकालने...
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। वीडियो में तस्वीरों और चैट्स के अलावा शादी के कागजात भी दिखाए गए हैं।

स्वरा भास्कर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत से लेकर विवाह तक की घटनाएँ दिखाई गई हैं। वीडियो के अनुसार साल 2019 में एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। वीडियो पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा:

“कई बार आप उन चीजों को दूर तलाशते रहते हैं, जो आपके बिल्कुल नजदीक होती है। इसके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होता। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। उसके बाद हम दोनों एक दूसरे से मिले। फहद ज़िरार अहमद मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है। दिल में उथल-पुथल सा है लेकिन जो भी है अब तुम्हारा है।”

फहद अहमद ने स्वरा भास्कर के पोस्ट को शेयर करते हुए इसका जवाब दिया है। फहद ने लिखा है, “मैं नहीं जानता था कि तुम्हारे दिल की उथल-पुथल इतनी खूबसूरत हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए तुम्हारा शुक्रिया लव, स्वरा भास्कर।”

इन रोमांटिक पोस्ट के बीच एक बात स्वरा ने अपने प्रशंसकों से छिपा ली। स्वरा ने जिस फहद से शादी की है, उसी मुस्लिम लड़के को उन्होंने आज से 14 दिन पहले भाई कह कर संबोधित किया था। 2 फरवरी, 2023 को किए गए इस ट्वीट में स्वरा फहद को यौमे पैदाइश (जन्मदिन) की मुबारकबाद दे रही हैं। स्वरा ने लिखा है,

“जन्मदिन मुबारक फ़हद मियाँ! भाई का कॉन्फ़िडेंस बरकरार रहे। फहद ज़िरार अहमद खुश रहो, आबाद रहो। उम्र हो रही है अब शादी कर लो!हैव ए ग्रेट बर्थ डे एंड ए फैंटास्टिक ईयर दोस्त।”

बता दें कि फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। रिपोर्टों के मुताबिक स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को ही शादी कर ली थी। इस शादी की जानकारी स्वरा ने गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को दी।


.

News Source: https://hindi.opindia.com/miscellaneous/entertainment/swara-bhaskar-marries-fahad-ahmad-samajwadi-party-leader/

- Advertisement -स्वरा भास्कर ने कर ली शादी, फहद अहमद है शौहर का नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -स्वरा भास्कर ने कर ली शादी, फहद अहमद है शौहर का नाम
Latest News

उज्जैन में आंधी से महाकाल लोक की 6 मूर्तियां गिरी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को तेज आंधी और बवंडर से बिजली के खंभे और कई...

नए संसद भवन के उद्घाटन पर बेटियों का अपमान किया गया: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि संसद जनता की आवाज है, लेकिन जब नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो देश के...

सहारनपुर में कल होने वाली गौरव गुर्जर यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी

सहारनपुर। जिले में गुर्जर समुदाय ने 29 मई को सहारनपुर के गांव फंदपुरी से गौरव गुर्जर यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है,...

फेक वीडियो पोस्ट करने पर ट्विटर यूजर्स ने अखिलेश यादव को लगाई फटकार!

लखनऊ। सोशल मीडिया पर योगी सरकार और केंद्र सरकार पर हमले की अखिलेश यादव की कोशिश एक बार फिर नाकाम रही. सपा...

महिला किसान यूनियन ओलंपियन पहलवानों पर हमले की निंदा करती है

नयी दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा की सदस्य महिला किसान यूनियन ने रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन...

Latest Breaking News