Home Breaking News बिजली हड़ताल खत्म होने में फंसा पेंच, मंत्री समझौता वार्ता में नहीं...

बिजली हड़ताल खत्म होने में फंसा पेंच, मंत्री समझौता वार्ता में नहीं पहुंचे, सस्पेंड कर्मचारी बहाली के बाद ही होगी हड़ताल समाप्त

बिजली हड़ताल खत्म होने में फंसा पेंच, मंत्री समझौता वार्ता में नहीं पहुंचे, सस्पेंड कर्मचारी बहाली के बाद ही होगी हड़ताल समाप्त

लखनऊ-बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पेंच फंस गया है, बिजली कर्मचारियों की बैठक में ऊर्जा मंत्री नहीं पहुंचे हैं और बिजली कर्मचारी निलंबित और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली तक हड़ताल खत्म न करने पर अड़ गए हैं, जिसके चलते अभी कुछ घंटे बाद स्पष्ट होगा कि हड़ताल आज रात को 10 बजे समाप्त होगी या अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि कल रात ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने हड़ताली कर्मचारियों को अपने आवास पर बुलाया था जहां 3 घंटे तक वार्ता हुई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला था, तय हुआ था कि रविवार को सुबह फिर दोनों पक्ष बैठेंगे लेकिन आज सुबह ऊर्जा मंत्री हड़ताली कर्मचारियों की बैठक में नहीं पहुंचे।

इसी बीच हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, प्रदेश भर में संविदा कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा है, जबकि हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

जेई एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत सभी प्रमुख नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए हैं जिसके बाद हड़ताल खत्म होने को लेकर पेंच फंस गया है। शैलेंद्र दुबे ने कहा कि पहले उत्पीड़न की सभी कार्यवाही वापस हो तब यह निर्णय लिया जाएगा कि पूर्व घोषणा के अनुसार हड़ताल आज रात 10 बजे खत्म कर दी जाएगी या आगे बढ़ाई जाएगी।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उनके खिलाफ यदि उत्पीड़न की कार्रवाई वापस नहीं की गई तो रात को 10 बजे खत्म होने वाली उनकी सांकेतिक हड़ताल अनिश्चित काल के लिए बढ़ सकती है, इसमें पूरे प्रदेश में ही बिजली को लेकर गंभीर संकट और पैदा हो जायेगा ।  फ़िलहाल हड़ताल समाप्त होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है वैसे आज रात को 10 बजे तक 72 घंटे की हड़ताल समाप्त होनी है लेकिन सरकार और बिजली कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के कारण फ़िलहाल असंजस की स्थिति बनी हुई है।

.

News Source: https://royalbulletin.in/the-screw-minister-stuck-in-the-end-of-the-power-strike-the-suspended-employee-did-not-reach-the-settlement/22390

बिजली हड़ताल खत्म होने में फंसा पेंच, मंत्री समझौता वार्ता में नहीं पहुंचे, सस्पेंड कर्मचारी बहाली के बाद ही होगी हड़ताल समाप्त
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

बिजली हड़ताल खत्म होने में फंसा पेंच, मंत्री समझौता वार्ता में नहीं पहुंचे, सस्पेंड कर्मचारी बहाली के बाद ही होगी हड़ताल समाप्त