
बुलंदशहर में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। महिला पेशे से डॉक्टर थी। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला अपने क्लीनिक में अकेली बैठी थी, तभी उसका पति आया और उससे पांच लाख रुपये मांगे। पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की सर्जिकल ब्लेड से तीन बार चाकू मारकर हत्या कर दी।Read Also:-बहनोई करता था नाबालिग साली से दुष्कर्म, प्रग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन, फिर की अश्लील वीडियो भी वायरल
महिला के गले से खून बह रहा था और वह क्लीनिक से बाहर आई। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दौड़कर भाग रहे आरोपी पति को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ लोग महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहले पति से तलाक के बाद की थी दूसरी शादी
मामला गुलावठी क्षेत्र के ग्राम बराल का है। इधर सुशीला विहार निवासी पूनम (34) गांव के बाहर निजी क्लीनिक चलाती थी। छह साल पहले उसने अपने पति को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने राहुल से लव मैरिज की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि राहुल पेशे से बिजनेसमैन हैं, लेकिन उनका काम ठीक नहीं चल रहा था। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके थे।

पत्नी से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था
वहीं, पूनम क्लिनिक से अच्छी खासी कमाई कर लेती थी। राहुल रोज पूनम से पैसे की मांग करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। पूनम ने अपनी कमाई से काफी नगदी जमा कर ली थी। इस बात की जानकारी राहुल को हो गई। वह पूनम से पांच लाख रुपये मांगने लगा, लेकिन पूनम देने को तैयार नहीं थी।
सुबह हुए झगड़े के बाद क्लिनिक पहुंचे
इस बात को लेकर शनिवार की सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। पूनम ने पैसे नहीं दिए और क्लिनिक चली गई। शाम करीब साढ़े चार बजे राहुल भी क्लीनिक पहुंचे। वहां फिर पैसे को लेकर मारपीट हो गई। राहुल ने सर्जिकल ब्लेड से तीन बार पूनम का गला काटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चार साल की बेटी
पूनम की मां सुशीला विहार कॉलोनी में रहती हैं। जबकि पिता क्षत्रपाल सिंह का निधन हो गया है। पूनम सुशीला विहार में ही किराए पर रहती थी। पति राहुल हापुड़ का रहने वाला है। पूनम और राहुल की एक चार साल की बेटी भी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।