मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर एक मारुति वैन पलट गई। कार में आग लग गई। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर है। फिलहाल दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।Read Also:-Viral Video: देखते ही देखते अस्पताल के कर्मचारी और मरीज के तीमारदारों में हो गई भिड़ंत, जमकर चले चांटे और घूंसे- देखें वीडियो
यह हादसा मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर विश्राम क्षेत्र के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मारुति की एक वैन मेरठ से गाजियाबाद जा रही थी। अचानक वह नियंत्रण से बाहर हो गई और एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में करीब छह लोग सवार थे, जो घायल हो गए। इसमें एक पुरुष और महिला बेहोश हो गए। इस दौरान कार में आग लग गई। पुरुष और महिला बाहर नहीं निकल सके। इस लिए जलने से उसकी मौत हो गई।
उसी समय एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों ने रुक कर मारुति वैन में सवार अन्य लोगों को बचा लिया। हालांकि, बचने वाला भी घायल और झुलस गया है। सूचना पर मसूरी पुलिस थाने पहुंच गई। चारों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पता चलेगा कि वे कौन हैं, कहां से कहां जा रहे थे और कैसे हादसा हुआ।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।