Home Breaking News दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे...

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर प्रतिबंधित किये गए दोपहिया वाहनों को रोका

बढ़ते हादसों को रोकने के लिए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को भी अलग-अलग जगहों पर 50 से अधिक दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मेरठ और गाजियाबाद की सीमा में भी की गई है।Read Also:-मेरठ : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जान जोखिम में डालकर भारी पड़ा बाइक स्टंट करना, 10,000 रुपये का कटा चालान

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई कार्रवाई
काशी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल मैनेजर रवींद्र सिंह ने पुलिस की मदद से हाईवे पर प्रतिबंधित दोपहिया वाहनों को चलने से रोक दिया। प्रबंधक रवींद्र ने बताया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहले ही दोपहिया वाहनों पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे हैं।

जिससे दिन-ब-दिन दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में अब पुलिस की मदद से काशी टोल प्लाजा पर भी प्रतिदिन दोपहिया वाहनों का चालान काटा जा रहा है। उन्हें एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने से भी रोका जाएगा। जल्द ही दोनों जिलों की पुलिस साथ में यहां अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera
Exit mobile version