सहारनपुर में बाइक की टक्कर से दो महिलाएं घायल,आरोपी फरार

0
20

सहारनपुर (नागल)। नागल ताजपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना का आरोपी मौके से भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार चिलकाना रोड शाहपुर निवासी कुछ महिलाएं ताजपुर में एक रस्म पगडी में शामिल होने गई थी।

वापसी के समय जब वह थ्री व्हीलर में बैठकर नागल की तरफ आ रही थी तो नागल की तरफ से एक व्यक्ति अपनी बाइक पर लकड़ी का बरगा (लठ्ठा) बांधकर सलेमपुर जा रहा था कि वह बरगा थ्री व्हीलर के अंदर घुस गया जिससे थ्री व्हीलर बैठी सुनीता व पूनम घायल हो गई।

महिलाओं को घायल होता देख आरोपी वहां से भाग निकला। जिस पर थ्री व्हीलर चालक महिलाओं को नागल में एक चिकित्सक के यहां ले आया। जहां उनका इलाज जारी है। उधर सुनीता के पति राजकुमार ने सलेमपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

.

News Source: https://royalbulletin.in/two-women-injured-in-bike-collision-in-saharanpur-accused-absconding/73062

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here