Home Breaking News उमंग ऐप राशन सेवा : राशन की लंबी कतार से मुक्ति, घर...

उमंग ऐप राशन सेवा : राशन की लंबी कतार से मुक्ति, घर बैठे सरकार की इस सेवा से मंगवा सकेंगे राशन

घर बैठे राशन : राशन कार्ड धारकों को लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलने वाली है। अब आप उमंग एप के जरिए घर बैठे अपना राशन बुक कर सकते हैं।Read Also:-उत्तर प्रदेश में सुरक्षित और सुखद होगा शहरों में यात्रा करना, जाने क्या है योगी सरकार का प्लान

Ration Seva Umang App : जल्द ही आपको राशन की दुकानों के सामने लोगों की लंबी कतार नहीं दिखेगी। इन लंबी कतारों से जल्द ही राशन कार्ड धारकों को निजात मिलेगी। केंद्र सरकार ने उमंग एप पर अब ‘राशन सेवा’ की सुविधा शुरू कर दी है। उमंग एप के जरिए एक महीने का राशन घर बैठे सरकारी दरों पर आसानी से मंगवाया जा सकता है।

भारत के 22 राज्यों में सुविधा
आपको बता दें कि भारत के 22 राज्यों में यह सुविधा शुरू की गई है। इस ऐप पर आप राशन बुकिंग के साथ-साथ नजदीकी दुकान भी खोज सकते हैं। इसके अलावा आप माल की कीमत की जांच कर सकते हैं। इस पर राशन की दुकान पर मिलने वाली सभी चीजों की रेट लिस्ट भी मौजूद रहेगी।

राशन सेवा के तहत उपलब्ध सुविधाएं
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस सेवा को आम लोगों तक सीधे और उचित मूल्य पर सामान पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। उमंग एप की इस सेवा के जरिए ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार सरकारी दर पर सामान खरीद सकेंगे। कार्डधारक राशन की दुकान के बारे में भी सटीक जानकारी प्राप्त कर सकता है।

6 महीने का खरीद रिकॉर्ड
कार्ड धारक इस सुविधा का उपयोग 6 महीने के लिए अपनी खरीदारी का रिकॉर्ड देखने के लिए भी कर सकता है। मेरा राशन सेवा के तहत, भारत में बोली जाने वाली 12 भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, असमिया, ओडिया, बंगाली, उर्दू, गुजराती और मराठी में हिंदी-अंग्रेजी के साथ-साथ जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उमंग ऐप क्या है
उमंग भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप्लिकेशन है। जो किसी भी एंड्राइड फ़ोन के play store पर आसानी से उपलब्ध है। सरकारी सुविधाओं से जुड़े आम लोगों के लिए गैस कनेक्शन से लेकर पेंशन, ईपीएफओ तक 127 विभागों की 841 से ज्यादा सेवाएं इस एप पर उपलब्ध हैं। इसे आप भारत की 12 प्रमुख भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera
Exit mobile version