मलेशिया में बना ‘अनूठा ‘ कंडोम: दुनिया का पहला कंडोम जिसे पुरुष और महिला दोनों पहन सकते हैं, ये घाव की ड्रेसिंग में प्रयोग होने वाली सामग्री से बना है

0
831
मलेशिया में बना 'अनूठा ' कंडोम: दुनिया का पहला कंडोम जिसे पुरुष और महिला दोनों पहन सकते हैं, ये घाव की ड्रेसिंग में प्रयोग होने वाली सामग्री से बना है

एक मलेशियाई डॉक्टर ने दुनिया का पहला कंडोम विकसित किया है जिसका इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। यह ऐसी मेडिकल ग्रेड सामग्री पॉलीयूरेथेन से बना है जिसका उपयोग घाव ड्रेसिंग के लिए किया जाता है। एक कंडोम की कीमत 135 रुपये बताई जा रही है।

इसे तैयार करने वाले मलेशिया के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जॉन टैंग इंग का कहना है कि नए तरह का कंडोम जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के साथ-साथ सेक्स के दौरान फैलने वाली बीमारियों को भी रोकेगा. इसे वंदेलीफ यूनिसेक्स कंडोम नाम दिया गया है। यह मलेशिया के बाजार में उपलब्ध है।

मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 82184346947397978781

वैंडेलीफ यूनिसेक्स कंडोम के बारे में 3 बेहतरीन बातें

  • अतिरिक्त सुरक्षा के दावे: जॉन कहते हैं, इस कंडोम में एक विशेष चिपकने वाला आवरण होता है। इस कवर की मदद से यह महिलाओं की योनि और पुरुषों के लिंग से चिपक जाता है। ऐसे में कपल को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
  • फटने का खतरा नहीं: दावा किया गया है कि इसका ऊपरी हिस्सा आम कंडोम से ज्यादा मजबूत होता है, इसलिए इसके फटने का खतरा न के बराबर होता है. पुरुष इसे सामान्य कंडोम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। महिलाओं के लिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है। यह डॉक्टरों द्वारा जारी किए गए वीडियो से समझा जा सकता है।
  • जल्द ही दुनिया भर में डिलीवरी की तैयारी: नया कंडोम फिलहाल मलेशियाई बाजार में उपलब्ध है, लेकिन दुनिया भर के अन्य देशों में सुरक्षा मानकों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है, ताकि इसे जल्द से जल्द बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। दिसंबर से इसे Wandleaf कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

अनचाहे गर्भ को रोका जा सकता है
डॉ. जॉन कहते हैं, मैं इस कंडोम पर अब तक के क्लिनिकल परीक्षण के परिणामों से बहुत उत्साहित हूं। यह जनसंख्या को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा, खासकर महिलाओं के लिए यह एक बेहतर गर्भनिरोधक साबित होगा। इससे अनचाहे गर्भ से बचा जा सकेगा।

ट्रायल रिपोर्ट कहती है, इसका इस्तेमाल करते समय महिलाओं और पुरुषों को इसका अहसास भी नहीं होता है। हालांकि यह कितना सुरक्षित है, लेकिन Wandleaf कंपनी ने इससे जुड़ा कोई डेटा नहीं दिया है।

डॉ. जॉन का दावा है, पॉलीयुरेथेन मजबूत, लचीला और जलरोधक है। इसलिए इससे बना कंडोम बेहतर सुरक्षा देता है।

advt.

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here