अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को मारी गोली, हुए घायल, हालत खतरे से बाहर

0
34

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विहिप की सहारनपुर इकाई के सहमंत्री अभिषेक पण्डित (28) बीती रात करीब पौने ग्यारह बजे शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली अभिषेक पण्डित के हाथ में लगी है, उन्हें उपचार के लिये तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया।

– Advertisement –

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि अभिषेक पंडित ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी अभिषेक पण्डित पर हमले हो चुके हैं, जांच में पता चला है कि स्थानीय लोगों के साथ उनका कुछ विवाद था और उसकी भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । उन्होंने बताया कि अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है।

.

News Source: https://royalbulletin.in/unknown-miscreants-shot-an-official-of-vishwa-hindu-parishad-injured-condition-out-of-danger/79009

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here