
बुलंदशहर से बड़ी खबर। इधर सोमवार की सुबह एक युवक ने खेत में काम कर रहे 7 किसानों पर फावड़े से हमला कर दिया। इसमें 3 की मौत हो गई। 2 की हालत नाजुक है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के माजरा परवाना गांव की है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।Read Also:-Road Accident : होली खेलने के लिए ऐसा फेंका गुब्बारा कि पलट गया ऑटो रिक्शा, कई लोग घायल; देखें Video
हमला करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला है। उसका नाम बलवीर है। बताया जा रहा है कि सुबह वह खेत में काम कर रहा था। अचानक उसने पास के खेत में काम कर रहे लोगों पर फावड़े से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावर ने सिर पर इतनी जोर से मारा कि 3 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग
ग्रामीणों ने बताया आरोपी ने क्यों किया हमला? यह बात कोई नहीं समझ सका। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अचानक हुए इस हमले से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बाकी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।
हंगामा होने पर आसपास के लोग भी आरोपी को पकड़ने दौड़े तो उसने उन पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। एक साथ तीन हत्याओं से गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हमलावर को खोजने के लिए खेतों की तलाशी ली। मौके से भागे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चश्मदीद ने कहा- थोड़ी ही देर में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था
ग्रामीण विक्की कुमार ने बताया कि मैं और बाबा सुबह जा रहे थे। आरोपित बलबीर सिंह खेत में मक्का बो रहा था। काम करते-करते वह उठ खड़ा हुआ। जब हम उसके पास से गुजरे, तभी अचानक उसने मुझ पर हमला कर दिया। मैं दौड़ा, लोग मुझे पीछे से बचाने आए। उसने उन पर हमला कर दिया।
उसने कई लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। किसी का चेहरा कट गया, किसी का हाथ-पैर। फावड़े के हमले से दो का सिर फट गया। वहां खून बिखरा हुआ था। जल्द ही शांत वातावरण चीख-पुकार से गूंज उठा। मैंने और बाबा ने किसी तरह भागकर हमारी जान बचाई।
वहीं एक अन्य चश्मदीद लाल सिंह ने बताया कि बलबीर खेत में मक्का लगाने आया था. फिर अचानक न जाने क्या हुआ, उसने सभी पर फावड़े से हमला करना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बलबीर 7 लोगों को घायल कर चुका था। जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। उन घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

किसी से नहीं है दुश्मनी
एसएसपी बुलंदशहर (SSP Bulandshahr) के मुताबिक जांच में अभी तक सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है, उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी क्योंकि जो लोग घायल हुए हैं वह सभी अलग-अलग परिवार से हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।