
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक निजी अस्पताल में एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। जिस पहले दिन नर्स ड्यूटी पर पहुंची, उसी रात उस के साथ हैवानियत की गई। शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए छत से लटका दिया गया था।Read Also:-उत्तर प्रदेश : बिजली कटौती में मिली बड़ी राहत, उत्तर प्रदेश सरकार ने दो हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का किया इंतजाम
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा गांव में पांच दिन पहले शुरू हुए एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव अस्पताल के पीछे छत के फंदे से लटका मिला। मां ने गैंगरेप के बाद चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दुल्लापुरवा गांव में 25 अप्रैल को न्यू जीवन अस्पताल का उद्घाटन किया गया। आसीवान थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की ने यहां शुक्रवार को ही नर्स का काम शुरू किया था। इससे पहले वह डेढ़ साल तक सफीपुर के एक अस्पताल में नर्स थीं। नए अस्पताल में काम का उसका पहला दिन था, रात होने पर अस्पताल के संचालक नूर आलम ने उसे रुकने को कहा था।
देर रात संचालक समेत चार लोगों ने एक साथ नर्स से दुष्कर्म किया। इसके बाद गले में रस्सी बांधकर छत से लटका दिया। सुबह जब आसपास के लोगों ने नर्स को फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर शव को नीचे उतारा। नर्स के मुंह पर मास्क और हाथ में रूमाल था। पुलिस और स्थानीय लोगों को इस पर हत्या का अंदेशा हुआ था।
सूचना परिजन तक पहुंची तो मां व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। मां ने अस्पताल संचालक नूर आलम, चांद आलम, अनिल व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज करवाया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रेप और हत्या की रिपोर्ट लिख दी गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी तीन की पुलिस तलाश कर रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।