
सहारनपुर में लड़के की इच्छा के चलते मस्जिद के इमाम उस्मान ने अपनी गर्भवती पत्नी हिना को छत से फेंक दिया। इमाम को गर्भ में बेटी होने का शक था। कई दिनों तक वह अपनी पत्नी पर तांत्रिक क्रिया करता रहा। पत्नी का गर्भपात कराना चाहता था।Read Also:-मेरठ : कुख्यात सनी काकरान पर होगा ढाई लाख का इनाम, गोली मारकर हत्या की थी कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र की, शातिर की मां और भाई हुए गिरफ्तार
पत्नी नहीं मानी तो छत से फेंक दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हिना का सिर छत से गिरने और गर्भ में आठ माह के नवजात के सिर में गहरी चोट लगने का मामला सामने आया है। इससे पहले उनका तीन बार गर्भपात हो चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया।
पोस्टमॉर्टम से उजागर हुआ इमाम का पोल
थाना कुतुबशेर के 62 फूटा रोड की मस्जिद में इमाम उस्मान ने 12 मई को अपनी पत्नी को मस्जिद की छत से फेंक दिया था। जिससे हिना की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारा इमाम हत्या को छिपाने का बहाना बनाता रहा। ससुराल में भी मौत का कारण सात मुखी देवी को बताया जा रहा था। लेकिन, 10 दिन बाद मृतक हिना के शव को एसएसपी ने कब्र से बाहर निकालवाया तो इमाम की सारी आंखें खुल गईं। हिना के सिर और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं थी। साथ ही पेट में पल रहे नवजात के शरीर से खून भी रिस रहा था।
गर्भपात कराना चाहता था इमाम
पुलिस ने आरोपी इमाम उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि पत्नी के गर्भ में लड़की होने का शक है। वह अपनी पत्नी का गर्भपात कराना चाहता था। आरोपी उस्मान ने बताया कि उसे तांत्रिक क्रिया से पता चला था कि उसकी पत्नी के गर्भ में एक बेटी है।
वह उसका गर्भपात कराना चाहता था। लेकिन वह नहीं मानी। इससे पहले उनका तीन बार गर्भपात हो चुका था। पत्नी नहीं मानी तो उसे मस्जिद की छत से धक्का दे दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिना की 12 मई को एक मस्जिद में हत्या कर दी गई थी। इस मस्जिद में हिना के पति उस्मान इमाम हैं। मूल रूप से उस्मान उत्तराखंड के बंदजूद मजीदपुर सतीवाला का रहने वाला है। लेकिन सहारनपुर की मस्जिद में इमाम होने के कारण वह अपनी पत्नी हिना के साथ मस्जिद में ही रहता था। ससुराल वालों को भ्रमित करने के लिए कहानी अलग अलग गढ़ते रहा।

लेकिन मृतक की मां खुर्शीदा ने हत्या की आशंका के बारे में एसएसपी आकाश तोमर से शिकायत की। जिसके बाद मृतक हिना के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। रविवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें इमाम की पोल खुल गई।
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इमाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसमें उसने पत्नी को छत से फेंकने की बात कबूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।