
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने अपनी क्यूटनेस से दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं, लेकिन स्टार किड लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आराध्या का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें वह हिंदी भाषा को लेकर लोगों से खास अपील कर रही हैं।Read Also:-Meerut-Delhi Expressway: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से टोल लगाने की तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
वीडियो में आराध्या हिंदी भाषा के बारे में स्पीच दे रही हैं। लोग उनकी हिंदी के कायल हो गए हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि एक छोटी सी बच्ची इतने शानदार तरीके से हिंदी में भाषण कैसे दे रही है।
मां ऐश्वर्या और दादा अमिताभ बच्चन से तुलना
वीडियो में आराध्या बड़ी खूबसूरती से लोगों से हिंदी भाषा को प्रमोट करने की अपील कर रही हैं। आराध्या की पकड़ और हिंदी भाषा में उच्चारण सुनकर आप कायल हो जाएंगे। लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या और दादा अमिताभ बच्चन से कर रहे हैं।
आराध्या इससे पहले भी स्कूल में शानदार स्पीच दे चुकी हैं
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय की हिंदी भाषा में जितनी रूचि है उतनी ही रुचि और आत्मविश्वास आराध्या में भी दिखाई देता है। आराध्या इससे पहले भी स्कूल के कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर शानदार भाषण दे चुकी हैं। हालांकि तब उनका भाषण अंग्रेजी में था।
आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं। आराध्या बच्चन भी ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं। हालांकि, लोगों को आराध्या के प्रति ऐश्वर्या का ओवर प्रोटेक्टिव बिहेवियर पसंद नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।