VIDEO: बिना किसी सुरक्षा के तामझाम के शिव मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी, लाइन में लग कर किया दर्शन, सेल्फी लेने की लगी होड़

0
377
VIDEO: बिना किसी सुरक्षा के तामझाम के शिव मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी, लाइन में लग कर किया दर्शन, सेल्फी लेने की लगी होड़

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच महाशिवरात्रि पर कई नेताओं ने भोले बाबा को खुश करने का मौका नहीं जाने दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं देखा गया।Read Also:-यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका गांधी हुई बाइक पर सवार, सुरक्षाकर्मी पैदल पैदल… लोग बोले-वाह-वाह

मंदिर के बाहर लाइन में सबसे पीछे प्रियंका खड़ी थीं। इसके बाद अपनी बारी का नंबर पाकर ही अंदर जाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रियंका के साथ सेल्फी लेने की भी लोगो में होड़ लगी हुई थी। प्रियंका ने अपना वीडियो भी शेयर किया है।

https://www.facebook.com/watch/?v=673371124107199

वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी आम भक्त की तरह अकेले मंदिर जा रही हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए बाहर लाइन लगी है। एक लाइन पुरुषों के लिए और दूसरी महिलाओं के लिए थी। सिर पर चुन्नी रखकर प्रियंका लाइन में सबसे पीछे चुपचाप खड़ी हो गईं और अपनी बारी का इंतजार करने लगीं।

इसी बीच सामने खड़ी एक लड़की ने उन्हें देखा तो बगल की लड़की को बताया। धीरे-धीरे अन्य लोग भी चौंक गए जब उन्होंने प्रियंका गांधी को आम लोगों की तरह दर्शन के लिए लाइन में आते देखा। धीरे-धीरे प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। प्रियंका ने भी किसी को निराश नहीं किया।

दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए वह सबके साथ तस्वीरें भी खिचवाती रहीं। इसके बाद मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले भी प्रियंका गांधी लखनऊ के मरी माता मंदिर में आशीर्वाद लेती नजर आई थीं।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here