श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इस्कान पिलखुवा के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में श्री कृष्ण बलराम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी तादाद में इस्कान के अनुयायी शामिल हुए जिनमें महिलाएं व पुरुष तथा ब्रजभक्त शामिल थे। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्दालु हरे कृष्णा, हरे रामा के उद्घोष के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। एक रथ में सवार भगवान श्रीकृष्ण बलराम के रथ को खींचने की भक्तों मे होड़ लगी थी।
भगवान श्रीकृष्म बलराम के स्वरुपों का जैसे ही समारोह स्थल पर आगमन हुआ तो इस्कान अनुयायियों के हरे कृष्णा हरे रामा के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। छप्पन भोग लगाया। आरती और प्रसाद वितरण के बाद शोभा यात्रा शुरु हुई। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष हरे रामा, हरे कृष्णा का उद्घोष करते हुए नृत्य कर रहे थे। भक्तों ने शंख, मृदंग, करताल व वाध्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से वातावरण को भक्ति के रस में डूबा दिया। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा ने तुलाराम की धर्मशाला पर विश्राम किया।
Previous articleपुस्तक एक्सचेंज मेले से हजारों छात्र लाभान्वितNext articleविज्ञान प्रयोगशाला, झूला व पार्क का लोकार्पण
.
News Source: https://ehapurnews.com/shri-krishna-balram-rath-yatra-was-welcomed-at-various-places/