
प्रयागराज में एक लड़की ने खुदकुशी करने की कोशिश का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती नए यमुना पुल की रेलिंग पर लटकी हुई बैठी है। लोग उसे आत्महत्या न करने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच कुछ युवक उसे अपनी बातों में उलझा देते हैं। तभी दूसरी तरफ से एक अन्य युवक ने फुर्ती दिखाते हुए लड़की को रेलिंग से नीचे खींच लिया।
बहन ने गले लगाया, बोलीं- अब ऐसी गलती मत करना
कलीमुल्लाह का घर किडगंज में है। उनकी तीन बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी रोशनी का अपनी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। मामला इतना बढ़ गया कि रोशनी घर से बिना किसी को बताए नैनी के नए यमुना पुल पर पहुंच गई। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ गई।
इस बीच लोगों की सूचना पर किडगंज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया। किडगंज पुलिस ने बताया कि मामला 29 मई का है. किडगंज निवासी रोशनी की तीन बहने हैं। उसका एक बहन से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर नैनी यमुना के नए पुल से कूदकर जान देने चली गई थी।
कीडगंज थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि सूचना देने के बाद परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने रोशनी को प्यार से समझाया। बड़ी बहन ने उसे गले लगाया और कहा कि ऐसी गलती न करने के लिए कहा। इसके बाद रोशनी भी मान गई और परिवार वालों के साथ चली गई।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।
