स्पाइसजेट की उड़ान के अंदर की फुटेज: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल में काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरते समय एक स्पाइसजेट यात्री विमान हवा के बीच उड़ान भरते समय लड़खड़ा गया था। जिस कारण इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए। इनमें से 11 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें से 8 को अब छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही ट्विटर पर कई वीडियो (Inside Footage of SpiceJet Flight) सामने आए हैं। जो उस समय की परिस्थितियों को बयां करने के लिए काफी है।Read Also:- अब 10 हजार का कटेंगा चालान और होगी जेल, अब भूलकर भी न करें ये गलती, परिवहन विभाग ने किया आगाह
एक यूजर (@SharmaYuv1) ने ट्विटर पर 42 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हंगामे के दौरान लोगों की चीख-पुकार सुनी जा सकती है, डर के मारे लोग अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं थे, केबिन का सामान भी ऊपर से नीचे गिर रहा था। फ्लाइट के फर्श पर सामान बिखरा हुआ था। इसके अलावा वीडियो में ऑक्सीजन मास्क भी नजर आ रहे हैं।
एक ट्विटर यूजर (@taekwondodom) का दावा है कि हादसे के वक्त वह फ्लाइट में मौजूद थे। दो-तीन झटके के बाद पूरी फ्लाइट में दहशत का माहौल था, लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे थे, कई यात्री खून से लथपथ फ्लाइट के फर्श पर गिर पड़े, कुछ यात्री ऐसे भी थे जो गिरने के बाद भी उठ नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा नजारा देखकर तो दिल ही मुंह पर आ गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विमान ने शाम करीब 5 बजे मुंबई से उड़ान भरी और शाम करीब साढ़े सात बजे अंडाल के काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, लैंडिंग से पहले, विमान को हवा के बीच खतरनाक झटकों का सामना करना पड़ा। विमान के पायलट ने किसी तरह स्थिति को संभाला और एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। हादसे के बाद एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि वह घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।