Home Breaking News Video : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को देखने के...

Video : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को देखने के लिए छत से लटका युवक; देखिए कैसे बची युवक की जान

अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रैली को देखते हुए एक युवक ने छत से लटक गया फांसी। फिर कैसे उसके साथियों ने उसकी जान बचाई देखें वीडियो।

शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। केजरीवाल और मान चुनावी तैयारियों के लिए दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। इस दौरान अहमदाबाद में केजरीवाल और भगवंत मान की रैली के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रैली को देखते हुए युवक का बैलेंस बिगड़ गया और वो छत से लटक गया। उसके साथियों ने उसकी जान कैसे बचाई ये देखने लिए वीडियो में देखें…

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार को दिन भर के दौरे के तहत गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। यहां दोनों ने साबरमती आश्रम में चरखे पर सूत काटा। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल और भगवंत मान राज्य के दौरे पर हैं। बता दें कि इस साल गुजरात में चुनाव होने हैं।Read Also:-State Bank Of India: एसबीआई के करोड़ों कस्टमर्स (Customers) ध्यान दें! अगर आपको भी इस तरह का मैसेज आ रहा है तो फ़ौरन बैंक से संपर्क करें।

साबरमती आश्रम में कुछ समय बिताने के बाद केजरीवाल और भगवंत मान ने अहमदाबाद में एक रैली में हिस्सा लिया। रैली के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रोड शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स दोनों की रैली के दौरान छत से रैली देख रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से लटक गया। इस दौरान वहां मौजूद उसके साथियों ने उसे बचाया।

इससे पहले साबरमती आश्रम में भगवंत मान ने कहा कि उन्हें यहां आना अच्छा लगा। पंजाब में हर घर में चरखा है क्योंकि पंजाब के लोगों के दिल में महात्मा गांधी के लिए बहुत प्यार है। दूसरी ओर, केजरीवाल ने साबरमती आश्रम को चुनावी यात्रा कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह यहां राजनीति पर चर्चा नहीं करेंगे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera
Exit mobile version