ये कैसा प्यार: एक पागल प्रेमी ने मां और भाई के सामने गला रेतकर लड़की की हत्या, लड़की के चाचा ने बचाने की कोशिश की तो मारा चाकू

0
742
ये कैसा प्यार: एक पागल प्रेमी ने मां और भाई के सामने गला रेतकर लड़की की हत्या, लड़की के चाचा ने बचाने की कोशिश की तो मारा चाकू

सूरत जिले के पसोदरा गांव की 21 वर्षीय ग्रीष्मा वेकारिया का आज दो दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रिश्मा के पिता अफ्रीका में थे इस लिए उसके शरीर को ग्रीष्मा के पापा के आने तक अस्पताल में रखा गया था। 12 फरवरी को सिरफिरे फेनिल गोयानी ने ग्रीष्मा की मां और भाई के सामने गला रेत कर हत्या कर दी थी। ग्रीष्मा के चाचा ने रोकने की कोशिश की तो उसने उनके पेट में वार कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि वे अब खतरे से बाहर हैं।Rad Also:-87 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, ऐसे पकड़ा गया 30 वर्षीय सफाईकर्मी

एकतरफा प्यार में हुई इस नृशंस हत्या से पूरा गुजरात सदमे में है। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और आरोपी को फांसी देने की मांग की। जानकारी के मुताबिक आरोपी फेनिल, ग्रीष्मा को पिछले एक साल से परेशान कर रहा था और उसने वन साइड लव में ही इस घटना को अंजाम दिया।

मिलने से मना करने पर भड़क गया था
शनिवार शाम करीब छह बजे गोयानी को ग्रीष्मा के चाचा ने उससे दूर रहने को कहा। इसके बाद भी जब गोयानी ने ग्रीष्मा से मिलने की कोशिश की तो चाचा ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर फेनिल ने उनके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद फेनिल न भाग कर ग्रीष्मा को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू से काट दिया। आरोपी ने ग्रिश्मा के छोटे भाई को भी घायल कर दिया था।

आरोपी फेनिल गोयानी पिछले एक साल से ग्रीष्मा को परेशान कर रहा था।
आरोपी फेनिल गोयानी 

हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
घटना के बाद आरोपी फेनिल मौके से फरार हो गया और अपनी कलाई की नस काट कर जान देने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक उसने जहर भी खा लिया था। उसे हत्या करने और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्कूल में ग्रीष्मा के साथ पढ़ता था आरोपी
पुलिस ने आरोपी फेनिल गोयानी को शनिवार को कामरेज इलाके से गिरफ्तार किया था। आरोपी फेनिल गोयानी और ग्रीष्मा दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। पूछताछ में पता चला कि ग्रीष्मा ने फेनिल के प्रेम प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद फेनिल उसे करीब एक साल से परेशान कर रहा था। फेनिल के खिलाफ कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। परिजनों के माध्यम से उसे समझाया भी गया, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ।

whatsapp gif

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here