Sunday, March 26, 2023
No menu items!

योगी बोले- यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएंगे

Must Read

महिला विश्व मुक्केबाजी: निखत जरीन ने जीता दूसरा स्वर्ण

नई दिल्ली। भारत की मुक्केबाजी स्टार निखत जरीन ने विएतनाम की एनगुएन थी ताम को रविवार को 5-0 से हराकर...

भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन संपन्न, 26 अप्रैल को लखनऊ करेंगे कूच

मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन पुरानी घास मंडी स्थित संघ कार्यालय में आयोजित किया गया। जिला अधिवेशन...

अंकित संगल बने फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2023-25 हेतु फेडरेशन भवन पर चुनाव अधिकारी अशोक...
The Sabera Desk
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के बाद अब उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू करेगी.

श्री योगी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण करने के बाद गुरुवार को कहा कि यह पर्व हमें चिंतन और मनन करने का अवसर देता है. पूरे प्रदेश की जनता से अपील है कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। सरकार की योजनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें। देश और दुनिया के सामने नया यूपी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान को आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसी विकृत मानसिकता और मत और धर्म के किसी भी प्रकार के विभाजन को दूर करना है। पिछले वर्षों में इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। आज उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ कानून व्यवस्था, दंगा मुक्त राज्य के रूप में खुद को स्थापित कर पाया है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य के रूप में मान्यता मिली है। आज पूरा विश्व राज्य की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। अब हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ उसी तर्ज पर काम करना है जिस तरह से कानून व्यवस्था स्थापित हुई है।

श्री योगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस विरासत के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह भारत माता के उन महान सपूतों, अमर बलिदानियों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है। हम सभी को लोकतंत्र की भावनाओं को समझना होगा जिससे पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। इस पर्व ने हम सभी को इस बात का अहसास करा दिया है कि 15 अगस्त 1947 को भले ही देश को आजादी मिली हो, लेकिन लोकतंत्र के प्रति उसकी आस्था अनादि काल से बनी हुई है। लोकतंत्र के प्रति भारत की जड़ें उतनी ही गहरी और मजबूत हैं जितनी कि मानवता के इतिहास की जड़ें।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान तैयार किया गया था। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में गठित संविधान-निर्माण समिति और जिस प्रकार माला पिरोने का कार्य किया जाता है, उसी तर्ज पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद और धारा को प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया गया। इसके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर की तारीख को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था.

.

News Source: https://royalbulletin.in/yogi-said-that-law-and-order-has-been-fixed-in-up-now-he-will-launch-a-campaign-against-corruption/1335

- Advertisement -योगी बोले- यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -योगी बोले- यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएंगे
Latest News

महिला विश्व मुक्केबाजी: निखत जरीन ने जीता दूसरा स्वर्ण

नई दिल्ली। भारत की मुक्केबाजी स्टार निखत जरीन ने विएतनाम की एनगुएन थी ताम को रविवार को 5-0 से हराकर...

भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन संपन्न, 26 अप्रैल को लखनऊ करेंगे कूच

मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन पुरानी घास मंडी स्थित संघ कार्यालय में आयोजित किया गया। जिला अधिवेशन की अध्यक्षता देवेन्द्र राणा द्वारा...

अंकित संगल बने फेडरेशन ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2023-25 हेतु फेडरेशन भवन पर चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल व सहायक चुनाव अधिकारी...

यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश कुमार पी ACP गाजियाबाद बने

लखनऊ। राज्य सरकार ने रविवार को उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। एन रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय...
- Advertisement -योगी बोले- यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएंगे

More Articles Like This

- Advertisement -योगी बोले- यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएंगे