नयी दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें ‘युवा जोड़ें, युवा जोड़ें’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस के संदेश को घर-घर तक पहुंचाकर देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है. बूथ जोड़ें’।
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के बाद कहा कि युवा कांग्रेस की ताकत भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में जाकर पार्टी का संदेश फैलाने और आगामी विधानसभा चुनाव और फिर आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प लेकर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए पार्टी के संदेश को जन-जन तक ले जाने और युवाओं को अंतिम बूथ तक जोड़ने का संकल्प लिया है। भाजपा सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से डरी हुई है, इसलिए संसद में श्री गांधी के भाषण के अंश हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने नफरत के खिलाफ एकजुट होकर प्रेम के रास्ते पर चलने का फैसला किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रभारी संयुक्त सचिव कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि अनेकता में एकता भारत की पहचान है. इस पहचान को बनाए रखने के लिए श्री गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और अब युवा कांग्रेस ने इस बैठक में इस संदेश को पूरे देश में फैलाने का संकल्प लिया है।
यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए.
.
News Source: https://royalbulletin.in/youth-congresss-resolution-to-jodo-booth-jodo-to-remove-bjp/17087