Home Breaking News आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत...

आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत से किया संपर्क

आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत से किया संपर्क

भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अन्य देशों में भी इसकी मांग जोर पकड़नेलगी है। स्थिति यह है कि दुनिया के 92 देशों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन के लिए भारत से संपर्क किया है। इससे वैक्सीन हब के रूप में भारत की साख और मजबूत हुई है। पिछले शनिवार को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद भारत में निर्मित टीकों के नगण्य साइड इफेक्ट देखे गए हैं।आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत से किया संपर्कइसे देखते हुए दुनिया के कई देशों की दिलचस्पी इनमें बढ़ी है। डोमिनिकन रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पूरी विनम्रता के साथ मैं आपसे वैक्सीन भेजने का अनुरोध करता हूं, ताकि हम अपने लोगों को महामारी से सुरक्षित कर सकें।

Must Read

आधी दुनिया को चाहिए मेड इन इंडिया वैक्सीन, 92 देशों ने भारत से किया संपर्क