दो लॉकडाउन 55 घंटे के प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए पुलिस दूसरे दिन भी सड़कों पर रही। सघन चेकिंग अभियान चला इन 2 दिनों में 2000 लोगों से मास्क नहीं लगाने पर 10 लाख का जुर्माना किया गया। रविवार को पांच लाख का जुर्माना लगाया गया। शहर से लेकर नगर, कस्बों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
रविवार को सवेरे से ही पुलिस जिले की अलग-अलग सड़कों चौराहों और बॉर्डर पर मुस्तैद हो गई थी। जनपद की सीमा पर बनाए गए 14 चेक पोस्ट सहित सभी शहरों कस्बों और थाने की सीमा पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिले की सीमा पर किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई।
अंदर सड़कों पर आवाजाही रही। उनके पुलिस ने चालान काट दिए। मास्क नहीं लगाने का जुर्माना भी ठोक दिया। सरकार में 55 घंटे का प्रतिबंध लागू किया है। जिसका रविवार को दूसरा दिन रहा। शनिवार को भी पुलिस ने दिन भर चेकिंग अभियान चलाया था। पहले दिन मास्क नहीं लगाने वालों पर 5 लाख का जुर्माना किया गया था।रविवार को करीब एक हजार चालान करते हुए पांच लाख का जुर्माना ठोका गया।