Home Breaking News सफाई अभियान के दूसरे दिन कर्मचारियों का हंगामा

सफाई अभियान के दूसरे दिन कर्मचारियों का हंगामा

शासन के आदेश पर सफाई अभियान के दूसरे दिन नगर निगम कर्मचारियों ने मेरठ में हंगामा कर काम बंद कर दिया। कर्मचारियों की मांग है कि पहले 35 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लिया जाए। समय पर वेतन भुगतान कराया जाए। कोरोना योद्धा की सारी सुविधाएं दी जाए, फिर काम होगा। कर्मचारियों को मनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वित्त नियंत्रक संतोष शर्मा ने सोमवार तक पैसे की व्यवस्था कर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया।

शासन के आदेश पर नोडल अधिकारी पी.गुरु प्रसाद ने निरीक्षण कर मोदीपुरम क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया था। वहीं आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले 31 सफाई कर्मचारियों सौर चार चालकों की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया था। नोडल अधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त ने इन सभी 35 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिये। सफाई कर्मचारी नेता इसे शनिवार से मुद्दा बनाये हुए हैं।

रविवार को जब हापुड़ रोड, इस्लामाबाद में काम हो रहा था कि अचानक कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि काम करने के बदले मानदेय भी चाहिए। 12 तारीख हो गया है और कर्मचारियों को मानदेय भी नहीं मिला। अब कर्मचारियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाकर काम करने को कहा जा रहा है। काम बंद होने के बाद मौके पर नगर आयुक्त ने वित्त नियंत्रक संतोष कुमार शर्मा को भेजा।

Exit mobile version